फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against shopkeeper for making juvenile work

Kaithal News: किशोर से काम करवाने पर दुकानदार पर केस

Sun, 20 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against shopkeeper for making juvenile work
कैथल। शहर थाना पुलिस ने एक नाबालिग से दुकान पर काम करवाने के आरोप में एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक अशोक कुमार की शिकायत पर की गई। उन्होंने बताया कि भगत सिंह चौक स्थित जनता मार्केट में दुकानदार वीरभान ठाकुरदास अपनी किराना दुकान पर 14 वर्ष से कम आयु के एक किशोर से काम करवा रहा था। चेतावनी देने के बावजूद दुकानदार ने नियमों की अवहेलना की। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और किशोर को काम करते हुए पाया। सहायक उपनिरीक्षक राजेश के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed