फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against two accused in rape case

Kaithal News: दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों पर केस

Wed, 30 Oct 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case against two accused in rape case
कैथल। किशोरी से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिये उसकी 16 वर्षीय बेटी की जान-पहचान पानीपत के आट्टा निवासी अजय के साथ हुई थी। 12 अक्तूबर को आरोपी उसे घर से पूंडरी के होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। राजौंद निवासी आरोपी विशाल ने भी साथ दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने लड़की को जान की धमकी भी दी थी। महिला थाना की एडिशनल एसएचओ सुदेश रानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed