{"_id":"66b6b30b5deb69517d01e456","slug":"case-against-seven-in-three-cases-of-assault-and-threat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449835-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट व धमकी के तीन मामलों में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट व धमकी के तीन मामलों में सात पर केस
Sat, 10 Aug 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी के तीन मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव कल्लर माजरा निवासी कृष्ण कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि सात अगस्त को रात करीब आठ बजे आरोपी वकील, हंसो, अशोक व विक्की ने रास्ता रोककर डंडे व लाठियों से पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव खरौदी निवासी गुरप्रीत सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि सात अगस्त को रात करीब 11 बजे आरोपी डाटा ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में राजीव नगर कैथल निवासी बबली ने शहर थाना में शिकायत दी कि सात अगस्त को रात करीब नौ बजे आरोपी धर्मबीर व बलिंद्र ने उसके बेटे गोल्डी को लाठी से गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद