{"_id":"688d2dad879cda10d806ae8c","slug":"case-against-four-people-including-a-woman-on-charges-of-child-marriage-kaithal-news-c-18-1-knl1006-705602-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाल विवाह के आरोप में महिला सहित चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाल विवाह के आरोप में महिला सहित चार के खिलाफ केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला पुलिस कैथल ने एक किशोरी का बाल विवाह करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी सुनीता शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि 6 जुलाई को गांव जाखौली में एक किशोरी का उसके परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर जबरन बाल विवाह करवा दिया।
जब जांच की गई तो मामला सही पाया गया तथा किशोरी की आयु 15 साल एक महीना पाई गई। जांच अधिकारी महिला पुलिस थाना प्रभारी वीना ने बताया कि मामले में बलिंदर, सुमन, अमनदीप, और धीरा के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।