फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against four in two cases of assault

Kaithal News: मारपीट के दो मामलों में चार पर केस

Thu, 30 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Case against four in two cases of assault
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तितरम थाना के तहत एक गांव निवासी विवाहिता (40) ने पुलिस को शिकायत दी कि पति नशेड़ी है। 26 मई को वह खेतों में मजदूरी के लिए गई हुई थी। वहां पर पति ने उसके साथ मारपीट की। उसे चोटिल कर दिया। घर पर सास ने भी मारपीट की। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव आहूं निवासी रामफल ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 22 मई को शाम के समय आरोपी अभिषेक व उसकी मां ने उस पर कड़े व ईंटों से हमला कर दिया। झगड़े में उसे काफी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed