फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against 12 in two cases of assault

Kaithal News: मारपीट के दो मामलों में 12 पर केस

Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Case against 12 in two cases of assault
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में चीका निवासी रामचंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि 14 मई को आरोपी रिंकू ठाकुर, रवि राम व छह-सात अन्य लडक़ों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुच्ची निवासी मुकेश कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 13 मई को रात करीब सवा नौ बजे वह उसके भाई के साथ अपने किसी काम से गांव दुसैन गया हुआ था। वहां पर आरोपी दीपक, रवि व गोलू ने बोतल से हमला करके उन्हें चोटिल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी। जांच अधिकारी देवी सिंह ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed