{"_id":"672bdc1fa6f08bc18f05f1f7","slug":"cancer-cases-are-increasing-in-the-district-672-patients-are-undergoing-treatment-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123529-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में बढ़ रही कैंसर पीड़ित, 672 मरीजों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में बढ़ रही कैंसर पीड़ित, 672 मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन
कैथल। जिले में कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2018 से अब तक 672 मरीज मिले हैं। इन सभी मरीजों को बस पास और पेंशन की सुविधा दी जा रही है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास कैंसर पीड़ितों की मौत का कोई सही आंकड़ा नहीं है। ये मरीज बीकानेर, अंबाला और चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई से इलाज करवा हैं। कैंसर मरीजों के लिए सरकार की तरफ से रोडवेज में फ्री सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसलिए विभाग से बस पास बनवाने के लिए आने वाले लोगों में कैंसर की पुष्टि होने पर विभाग की ओर से ये आंकड़ा दर्ज किया गया है। वहीं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस सात नवंबर यानि वीरवार को मनाया जाएगा।
इसके अलावा विभाग की ओर से अगले माह से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर घर से यह जानकारी जुटाई जाएगी कि कौन सा व्यक्ति किस बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें कैंसर सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी सामने आएंगे। अलग-अलग बीमारियों के मरीज सामने आने के बाद विभाग की तरफ से इलाज शुरू किया जाएगा। जिले में अब तक 672 मरीजों के बस पास रिन्यू हुए हैं। 206 केस इस साल नए आए हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए यह आंकड़ा बढ़ सकता है। जागरूकता के अभाव में लोग बीमारियों की जांच कराने की बजाय लापरवाही बरत रहे हैं।
कैंसर से बचाव की दी जा रही जानकारी
जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अब तक 672 कैंसर मरीजों का आंकड़ा विभाग के पास है। कैंसर से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सात नवंबर को विश्व कैंसर जागरूकता दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में एक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें लोगों को कैंसर से बचाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी।