फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Campaigns are being run to improve the sex ratio

Kaithal News: लिंगानुपात बेहतर बनाने के लिए चला रहे अभियान

Sun, 27 Apr 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Campaigns are being run to improve the sex ratio
कलायत। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीम ने खेड़ी लांबा व दिल्लोवाली में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंग अनुपात को बेहतर बनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

टीम में शामिल डॉ. साहिल, डॉ. अन्नु, राहुल शर्मा फार्मेसी ऑफिसर, देवी रानी एलएचवी, रणदीप सिंह और रमेश कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक आदि शामिल रहे। टीम ने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या न करने और लिंग जांच न करवाने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन


डॉ. साहिल ने बताया की पिछले दिनों इन दोनों गांवों में लिंग अनुपात में काफी गिरावट दर्ज की गई है। टीम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत समाज में बढ़ रही कन्या भ्रूण हत्या और घटते लिंगानुपात जैसे संवेदनशील मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बैठकों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकों में दोनों गांवों के सरपंचों, महिला पंचों, नागरिकों, महिलाओं व संबंधित गांवों की एएनएम पिंकी व मनोज और सुनीता व पूनम तथा सभी आशा वर्करों एवं आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया। डॉ. साहिल एवं डॉ. अन्नु ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि लिंग जांच न केवल कानूनी अपराध है बल्कि सामाजिक असंतुलन की जड़ भी है।


यदि समय रहते हम नहीं जागे तो आने वाली पीढि़यों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसलिए हमें लड़का-लड़की में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। उनके खान-पान और पोषण का विशेष ख्याल रखना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed