फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Campaign for registration of children born in slums

Kaithal News: झोपड़ियों में जन्मे बच्चों के पंजीकरण के लिए अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Campaign for registration of children born in slums
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगरपालिका ने झुग्गी-झोपड़ी और स्लम बस्तियों में जन्मे एक वर्ष से कम आयु के बच्चों के शत-प्रतिशत पंजीकरण के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन्म-मृत्यु के सटीक आंकड़े एकत्रित करना और लिंगानुपात की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना है।

अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड नंबर 8 स्थित झीमर बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष शिविर लगाया गया। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी मोहित राणा, सोमपाल राणा और आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश रानी ने परिवारों से नवजात बच्चों की जानकारी जुटाई और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि यह अभियान मुख्य रजिस्ट्रार

जन्म-मृत्यु और स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पंजीकरण अधूरा होने के कारण जिले में जन्म दर और लिंगानुपात के आंकड़े सही रूप में सामने नहीं आ पाते, जिससे नीति निर्धारण में कठिनाई आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन परिवारों में अब तक नवजात बच्चों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे बुधवार, 16 जुलाई को सुभाष कॉलोनी और वाल्मीकि बस्ती स्थित वाल्मीकि चौपाल में आयोजित कैंप में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed