{"_id":"675a9229b9e8a5a1930d59a2","slug":"called-upon-children-to-stay-away-from-drugs-after-telling-them-about-their-ill-effects-kaithal-news-c-18-1-knl1004-537949-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर दूर रहने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर दूर रहने का किया आह्वान
Thu, 12 Dec 2024 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाई उदय सिंह किला में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनी लगाकर स्कूली बच्चों सहित आमजन को नशा न करने, महिला विरुद्ध अपराध व साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया।
थाना साइबर क्राइम एसएचओ पीएसआई शुभ्रांशु व एचसी कृष्ण कुमार की टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर दूर रहने का आह्वान भी। साथ ही बताया कि साइबर अपराधियों से सतर्क रहकर व कुछ सावधानियां बरतकर बचा जा सकता है। किसी के साथ भी फोन या सोशल साइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर 1930 पर अपनी शिकायत तुरंत दें। लुभावने ऑफर देकर केवल आमजन के पैसों को ठगने के लिए साइबर ठगों की चाल होती है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने यातायात नियमों बारे, डायल 112, महिला विरुद्ध अपराध व महिला सशक्तिकरण के बारे में भी आमजन को जागरूक किया। वहीं पुलिस ने गांव बाबा लदाना व पिसोल स्कूल में स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। संवाद
बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया
गुहला-चीका। डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को नशा मुक्ति पखवाड़े के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए उससे दूर रहने का आह्वान किया।
अपने व्याख्यान में दिए संदेश में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें खेल व मनोरंजक गतिविधियों को अपने जीवन में जगह देनी चाहिए। नशे की चपेट में आने से विद्यार्थी की पढ़ाई और काम की उत्पादकता पर भयंकर प्रभाव पड़ता हैं। खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है।
कार्यक्रम में रोहित कुमार सहायक खंड प्रभारी ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने आमजन को संदेश देने के लिए रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि यदि कभी भी आपको ऐसा लगे कि आप कहीं अकेले हो और आपके पास कोई साधन नहीं तो आप 112 पर कॉल करके अपने आपको सुरक्षित घर पहुंचा सकते हो। इस मौके पर शिक्षक मंजीत वोहरा, विक्रम पुनिया, सचिन, निर्मल, लखबीर कौर, पिंकी गोयल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद