{"_id":"666e1ac3e381d71fd60f57a4","slug":"called-to-give-borrowed-money-then-fought-with-friends-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117127-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उधार के रुपये देने के बुलाया, फिर साथियो संग की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उधार के रुपये देने के बुलाया, फिर साथियो संग की मारपीट
विज्ञापन
कैथल। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गए। पहले मामले में कैथल के माता गेट पर पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
चंदाना गेट कैथल के विकास सैनी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने गौरव जिसकी क्वालिटी मोबाइल के नाम से अंबाला रोड पर दुकान है जान पहचान है। 13 जून को उसके पास गौरव का फोन आया और कहने लगा कि अपने उधार लिए हुए 99 हजार रुपये माता गेट कर आकर ले जाओ। इस पर वह बलदेव व रामपाल के साथ गाड़ी में सवार होकर माता गेट पर गौरव के बताए पते पर पहुंच गए। इसके बाद जैसे उसने फोन किया तो गौरव ने कहा कि वह ऊपर आकर अपने पैसे ले जाए। उसने बताया कि गौरव उस समय सीढि़यों में खड़ा था। उसके पास में अन्य 8-10 लड़के थे। गौरव ने साथ खड़े आरोपियों से कहा कि इसे रुपये लेने का मजा चखा दो। इसके बाद आरोपियों ने ईंटों से उस पर हमला कर दिया। साथ ही उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। फिर गले की चेन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मारपीट के दूसरे मामले में सीवन के विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि 13 जून को राजू, सोनू, विकास और कालाराम ने मिलकर उसे व उसके चाचा के लड़के गुरविंद्र के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।