फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Call to move forward in sports by telling the ill effects of drugs

Kaithal News: नशे के दुष्प्रभाव बताकर खेल में आगे बढ़ने का आह्वान

Fri, 24 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Call to move forward in sports by telling the ill effects of drugs
बस स्टैंड पर लोगों को नशे बारे जागरूक करती पुलिस टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। पुलिस अधीक्षक उपासना के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत कलायत में पुलिस टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। वीरवार को टीम ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास बस्तियों में लोगों से सीधे संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभाव बताकर युवाओं से खेल में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जागरूकता टीम में एएसआई ओम प्रकाश, एचसी सुनील संधू, जसविंद्र सिंह और सोनिया शामिल थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा और खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उनका ध्यान नशे जैसी बुराई की ओर न जाए। टीम ने सामाजिक संस्थाओं से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सख्त चेतावनी : पुलिस टीम ने खुर्दा संचालकों और सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों को कड़ी चेतावनी दी। भविष्य में नशा बेचने या सार्वजनिक रूप से शराब पीने की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपनीय सूचना के लिए हेल्पलाइन 1933: जागरूकता टीम ने आमजन से अपील की कि यदि किसी को नशा तस्करी या नशे से जुड़ी कोई जानकारी हो तो हेल्पलाइन 1933 पर साझा करें। टीम ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। साथ ही, इस हेल्पलाइन पर नशे के शिकार व्यक्तियों के लिए इलाज और काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed