फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cadets won medals in competitions

Kaithal News: प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने झटके पदक

Fri, 21 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cadets won medals in competitions
20 ढांड 01 प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल के साथ मेडल दिखाते हुए एनसीसी कैडेट्स।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के निर्देशन तथा एनसीसी अधिकारी डॉ. सुरभि अदलखा के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेटों ने अरुणाय (पेहवा) में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि कैडेटों ने अनुशासन, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय देकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है।

रस्साकशी में छात्राओं प्रोमिला, नेहा, स्नेहा, प्राची और महक की टीम ने सामूहिक शक्ति का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीता। ड्रिल में प्रोमिला, नेहा, शीला, प्राची और महक ने प्रथम स्थान हासिल किया। नृत्य में नेहा तथा गीत–गायन में प्रोमिला को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन


छात्र वर्ग में भी उत्साह और अनुशासन का परिचय देखने को मिला। वॉलीबॉल में महाविद्यालय टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और वासुदेव सर्वोत्तम खिलाड़ी चुने गए। शिविर के उच्च मानकों नेतृत्व, कमान और अनुशासन—पर खरा उतरते हुए रणबीर को बेस्ट कैडेट घोषित किया गया। ड्रिल में वासुदेव, रॉबिन, रवि, अमन, लक्ष्य, यश और हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में हिमांशु को उनकी रचनात्मकता के लिए विशेष सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैडेटों द्वारा रस्साकशी, ड्रिल, नृत्य, गीत–गायन, वॉलीबॉल, नेतृत्व प्रदर्शन और चित्रकला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई गई बहुमुखी प्रतिभा ने एनसीसी के आदर्श एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को प्रभावी रूप से चरितार्थ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed