फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bypass road to be built with Rs 46 crore

गुहला में 46 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बाईपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bypass road to be built with Rs 46 crore
गुहला-चीका। गुहला-चीका शहर को जल्द ही बाईपास का तोहफा मिलने वाला है। इसके लिए सरकार ने 28 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति दी है। साथ ही खेल स्टेडियम के लिए 3.06 करोड़ रुपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। दोनों ही बड़े प्रोजेक्ट गुहला-चीका क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। विधायक ईश्वर सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि गुहला क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं, परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करवाया जा रहा है। अब गुहला क्षेत्र विकास पथ पर अग्रसर है। आने वाले समय में विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र की दशा व सूरत बदलेगी। पीड़ल से टटियाणा तक बाईपास का निर्माण करवाया जाएगा। जिस पर लगभग 46 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस परियोजना के लिए जमीन खरीद कार्य के लिए 28 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट अलाट हो चुका है, जल्द ही भू-मालिकों को उनकी जमीन की कीमत दी जाएगी और इस महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जोकि रंग लाई है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए विशेष रूचि लेकर दिन रात परिश्रम किया है, जिसका फल मिलना शुरू हो गया है। इस 12 किलोमीटर बाईपास के बनने से चीका शहर की तरक्की में नए आयाम स्थापित होंगे। आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। व्यापार में वृद्घि होगी और रोजगार के नए साधनों का सृजन होगा। बाईपास निर्माण पूरा होने पर नए उद्योग धंधे, रेस्टोंरेंट, कारखाने, मिल, पट्रोल पक्व जैसे अनेक प्रकार के बिजनेस होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। आवागमन की दृष्टि से भारी वाहन व पंजाब जाने वाले लोगों को शहर में नहीं आना पड़ेगा, जिससे होने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। इस बाईपास से पीडल, चीका, हरिगढ़ किंगन, कल्लर माजरा, बदसूई तथा टटियाणा क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने यह भी कहा कि गांव आंधली में खेल स्टेडियम का निर्माण करने की प्रक्रिया बड़ी तेजी से की जा रही है। इस गांव में बनने वाले स्टेडियम के लिए 3 करोड़ 6 लाख से अधिक की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही स्टेडियम निर्माण की बाकि की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed