{"_id":"64a31ece62e58c005105f754","slug":"by-elections-to-nine-on-only-one-seat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-164686-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: केवल एक सीट पर नौ को उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: केवल एक सीट पर नौ को उपचुनाव
Tue, 04 Jul 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
कलायत। कलायत खंड की 12 ग्राम पंचायतों में 18 पंचों की रिक्त सीटों में से केवल गांव कलासर के वार्ड आठ की एक सीट पर चुनाव के लिए मतदान होगा। 15 वार्डों में सर्व सम्मति से उम्मीदवारों के सिर पर पंच की पगड़ी सजेगी जबकि ढूंढवा और नरवलगढ़ ग्राम पंचायत में रिक्त वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं किया।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कलायत खंड में गांव ब्राह्मणीवाला का वार्ड छह, चौशाला का 14, दुमाड़ा का सात, ढुंढवा का पांच, हरिपुरा का तीन, कलासर में 2, 5, 7 व 8, कमालपुर में वार्ड दो, खेड़ी शेरखां का सात, कुराड़ का नौ व 15, मटौर में 1, 2, 4, नरवलगढ़ में वार्ड तीन और सिणंद गांव के वार्ड नंबर दो में उप चुनाव की अधिसूचना जारी हुई।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जगदीश शर्मा के निर्देश अनुसार पंचायत विभाग नौ जुलाई को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया में लगा है। मतदान नौ जुलाई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में ग्राम पंचायतों के पंच व ब्लॉक समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि रही थी। जिले में 104 पंचों में से 65 पंचों के पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आए थे।
डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि पंचायती राज उप चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने हर स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। चुनाव से पहले और मतदान दिवस पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।