फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buses on long routes are crowded, passengers wait

Kaithal News: लंबे रूटों की बसों में भीड़, यात्रियों ने किया इंतजार

Wed, 04 Mar 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Buses on long routes are crowded, passengers wait
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होली पर्व के मद्देनजर स्थानीय बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। विशेषकर दिल्ली तथा अन्य लंबे रूटों पर संचालित बसों में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही दिल्ली काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और कई लोगों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा।

त्योहार पर अपने घर पहुंचने की जल्दी में छात्र, नौकरीपेशा लोग और परिवार सहित यात्रा करने वाले यात्री बड़ी संख्या में बस अड्डे पर पहुंचे। हालांकि बसों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारण अधिकांश यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही बस अड्डे पर बस पहुंचती, सीटों को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता। बस अड्डे पर मौजूद कई छात्रों ने भी अपनी परेशानी साझा की। उनका कहना था कि कॉलेजों में अवकाश घोषित होते ही वे घर के लिए रवाना हुए, लेकिन बसों की कमी के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि विभाग की ओर से भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाने का प्रयास किया जा रहा है, फिर भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पा रही। यात्रियों ने मांग की है कि होली जैसे बड़े पर्वों पर अग्रिम रूप से विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डा संस्थान प्रबंधक निरंजन सिंह ने कहा कि सभी रूटों पर बसें निर्धारित समयानुसार संचालित की जा रही हैं। भीड़ को ध्यान में रखते हुए जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।

अतिरिक्त बसें चलाई जाएं

दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्री राकेश कुमार ने बताया कि वे सुबह आठ बजे ही बस अड्डे पर पहुंच गए थे, लेकिन दो बसें भरकर निकल गईं और उन्हें सीट नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विभाग को पहले से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।


जताई नाराजगी

एक अन्य यात्री मुकेश ने बताया कि वे अपने बच्चों के साथ दिल्ली जा रहे हैं। काफी देर तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद सीट मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। बसों में अत्यधिक भीड़ है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए अलग और विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed