फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service soon on the closed route of Haldwani and Shamli

Kaithal News: हल्द्वानी व शामली के बंद रूट पर बस सेवा जल्द

Fri, 26 May 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bus service soon on the closed route of Haldwani and Shamli
कैथल। रोडवेज में कैथल डिपो के बेड़े में लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। बसों की यह संख्या बढऩे के बाद यात्रियों की परेशानियां भी कम हो रही हैं। वहीं, अब लंबे समय से बंद पड़े लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। अब रोडवेज बंद पड़े हल्द्वानी व शामली का रूट को भी जल्द ही बहाल करेगा। ये दोनों रूट पिछले कई वर्षों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि इस रूट पर जून के अंत व जुलाई के पहले सप्ताह तक कभी भी बस सेवा को शुरू किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस समय कैथल डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 194 पर पहुंच चुकी है। अभी 11 बसें नई और डिपो में शामिल होनी है। जबकि दिसंबर 2022 तक बसों की संख्या महज 116 ही थी।
विज्ञापन

रोडवेज की तरफ से हल्द्वानी की बस शुरू होने पर हरिद्वार के लिए बस की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं, शामली के लिए नई बस सेवा शुरू होने के बाद अब जिले यात्री सीधा यूपी में पहुंच सकेंगे जबकि इस समय जिले के यात्रियों को यूपी जाने के लिए करनाल, पानीपत या यमुनानगर के रास्ते यूपी पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि डिपो में बसों का बेड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए अब यात्रियों की मांग के अनुसार सभी रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। अब जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक शामली व हल्द्वानी के लिए नई बस सेवा शुरू की जाएगी। यह बस सेवा कई वर्षों से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed