{"_id":"65381277f36f9e06e70dc694","slug":"bus-conductors-bag-full-of-money-and-womans-chain-stolen-kaithal-news-c-18-1-knl1004-249399-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस परिचालक का रुपयों से भरा बैग और महिला की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस परिचालक का रुपयों से भरा बैग और महिला की चेन चोरी
Wed, 25 Oct 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में रोडवेज बस के परिचालक का रुपयों से भरा बैग और बाजार गई महिला के बैग से सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा रोडवेज कैथल के बस परिचालक राजबीर सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 23 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे वह बस लेकर चीका गया था। जलपान के दौरान उसने बस के परिचालक बैग को डैशबोर्ड में रख दिया, जिसमें 37 हजार रुपये व अन्य जरूरी कागज थे। जब कुछ समय बाद उसने बस में आकर देखा तो डैशबोर्ड में बैग नहीं मिला। अज्ञात आरोपी उसका परिचालक बैग चोरी करके ले गया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दूसरे मामले में गांव पाथरी जिला पानीपत निवासी मीरा रानी ने सिटी थाना में शिकायत दी कि 23 अक्तूबर को दोपहर बाद वह अपनी ननद के साथ शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए गई हुई थी। उन्होंने अपनी सोने की दो चेन बैग में रखी हुई थी। बाजर में अज्ञात आरोपी उनका बैग काटकर दोनों चेन चोरी करके ले गया। दोनों चेन की कीमत तीन लाख 50 हजार रुपये है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।