फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Budget of Rs 4 crore released for cow shelters

Kaithal News: गोशालाओं के लिए चार करोड़ का बजट जारी

Thu, 06 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 4 crore released for cow shelters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार ने जिले की 20 गोशालाओं के लिए करीब चार करोड़ रुपये की राशि जारी की है। कृषि एवं पशुपालन विभाग विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा की ओर से यह घोषणा की गई है। गोशाला महासंघ हरियाणा जिलाध्यक्ष आनंद करोड़ा ने यह जानकारी दी।

राशि जारी करने पर गोशाला संचालक व गोशाला संघ ने सरकार का आभार जताया है। गौरतलब है कि दो मार्च को ही कैथल जिले के गोशाला संचालकों की बैठक हुई थी। करोड़ा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि गोमाता की सेवा में किसी भी प्रकार कोई कसर न छोड़ी जाए।
विज्ञापन


इसके तहत वे लगातार गोशाला संचालकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरकार ने जनवरी, फरवरी व मार्च 2025 की चारा अनुदान राशि के लिए पोर्टल भी खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार करोड़ रुपये की जो अनुदान राशि दी गई है, यह पिछले छह महीने की है। उन्होंने कहा कि वे सभी गोशाला संचालकों से आग्रह करते हैं कि वे 10 मार्च से पहले पहले पोर्टल के माध्यम से चारा अनुदान राशि के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें।


ढांड गौशाला प्रधान लाल सीताराम, पाडला गोशाला से लज्जाराम, कैथल से रामफल खुरानिया, चैयरमेन राजेंद्र, कुलदीप भनवाला, नंदी गोशाला से शमशेर शर्मा, सीवन गोशाला से नरेंद्र सैनी व पूंडरी से ओमप्रकाश गोलन आदि मौजूद रहे।
नाम
धनराशि

बाबा बिहारी दास आदर्श गोशाला, पाई
17 लाख 93 हजार 160

श्री केशव गोशाला, करोड़ा
17 लाख 71 हजार 740

कुरुक्षेत्र गोशाला, कैथल
38 लाख दो हजार 815

गोशाला सेवा समिति, डोगरा गेट, कैथल 58 लाख 86 हजार 675

गोशाला सेवा समिति सीवन 16 लाख 62 हजार 345

श्री कृष्ण गोपाल गो सेवा सदन सभा चीका 41 लाख 19 हजार 525

मुढाड गोशाला कलायत 38 लाख 87 हजार 585

श्री कृष्ण गोशाला सेवा समिति ढांड 17 लाख 12 हजार 835

शिव शक्ति गोशाला खंडालवा 52 लाख 87 हजार 680

आदर्श गोशाला सोसाइटी बात्ता 15 लाख सात हजार 815

जय दुर्गा गोशाला, पाडला 14 लाख 71 हजार 860

श्री जयराम आदर्श गोशाला, पूंडरी 25 लाख 86 हजार 465

श्री बाबा निहाल गिरी गोशाला, भूना चार लाख 39 हजार 875

कपिस्थल नंदी गोशाला, कैथल 24 लाख 74 हजार 775

शिव शंकर नंदीशाला, चीका पांच लाख 15 हजार 610

महर्षि फल्गु गोशाला, फरल नौ लाख 92 हजार 970

बाबा अमरनाथ गोशाला, पाबसर 10 लाख 98 हजार 540

श्री कृष्ण गोशाला, बरटा छह लाख 37 हजार 245

बाबा बीरनाथ गोशाला, क्योड़क चार लाख 90 हजार 365

बाबा मौजनाथ गोशाला, बालू दो लाख नौ हजार 610
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed