फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   brothers tries to commit suicide in Kaithal

होटल के कमरे में दो भाइयों ने नस काटी, जहरीला पदार्थ भी निगला

Wed, 10 Jun 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 10 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के रहने वाले दो भाइयों ने मंगलवार सुबह यहां एक निजी होटल के कमरे में नस काट कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। होटल स्टॉफ की ओर से पुलिस को सूचित करने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन इस दौरान दोनों अस्पताल से फरार हो गए।
विज्ञापन


मन्नत होटल मालिक ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे दो युवक होटल में आए। दोनों ने खुद को सगे भाई बताते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 35 निवासी होने की आधार कार्ड की प्रति दी। इसके बाद उन्हें कमरा अलॉट किया गया। सुबह करीब 8 बजे जब होटल का वेटर उन्हें नाश्ते के बारे में पूछने के लिए गया तो दोनों ने कहा कि शहर के एसपी व डीएसपी को बुला दो, उन्हें मरना है। वेटर ने होटल मालिक को जानकारी दी। पुलिस को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने हाथों की नसें काट ली थीं। साथ ही कहा कि उन्होंने जहरीला पदार्थ पदार्थ निगल लिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना शहर से पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांके लगाने को कहा था, लेकिन नहीं लगवाए : डॉक्टर
डॉक्टर आशीष गोयल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास चंडीगढ़ सेक्टर 35 निवासी सुनील व अनिल पुत्र सतपाल उनके पास हाथ की नस काटने के अलावा जहरीला पदार्थ खाकर आए थे। उन्होंने उनको हाथ पर स्टीचिंग करने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने नहीं करवाई। इसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई जाने के लिए भी कहा, लेकिन वे वहां से रेफर की पर्ची लेकर निकल गए।


होटल में नस काटकर व जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन जब पुलिस अस्पताल में पहुंचती, दोनों बिना कुछ बताए निकल गए थे। दोनों की तलाश की जा रही है।
वीरेन्द्र खर्ब, शहर थाना प्रभारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed