फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brokers got relief of nine months, faces lit up

Kaithal News: आढ़तियों को मिली नौ माह की राहत, खिले चेहरे

Sun, 17 Mar 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Brokers got relief of nine months, faces lit up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल अनाज मंडी के प्रोविजनल लाइसेंस वाले आढ़तियों को सीए मार्केटिंग बोर्ड से अगले नौ माह के लिए बड़ी राहत मिली है। कमेटी को दिए प्रोविजनल लाइसेंस रिन्यू करने के आदेश के बाद आढ़तियों के चेहरे खिल गए हैं।

दरअसल, मार्केट कमेटी ने मंडी के आढ़तियों के लगभग 342 लाइसेंस अवैध बताए थे। पहले ये आढ़ती धरने प्रदर्शन आदि करके अपने लाइसेंस रिन्यू करवाते आ रहे थे। इन लाइसेंस कमेटी द्वारा प्रोविजनल यानी अस्थाई करके रिन्यू करते थे। साल 2021 में जब कमेटी व सरकार द्वारा इनको किसी भी प्रकार से रिन्यू करने से जबाव दे दिया गया था, तो लगभग 231 आढ़ती हाईकोर्ट की शरण गए और कोर्ट के आदेश पर फिर इनको प्रोविजन तौर पर रिन्यू किया जाने लगा।
विज्ञापन


साल 2023 में कोर्ट ने इनको पुन: कमेटी में आवेदन करनेे के लिए कहा गया। जिस पर लगभग 201 आढ़तियों ने कमेटी में अपने लाइसेंस रिन्यू करने के लिये आवेदन किया, परंतु अप्रैल 2023 में कमेटी की ओर से इनके आवेदन में कमियां बताकर सभी आवेदन रद्द कर दिए। इसके बाद आढ़तियों ने हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड पंचकूला में अपील दायर की, परंतु बोर्ड के सीए द्वारा अपील केंसल कर कमेटी में आढ़तियों को भेज दिया। इस पर कुछ आढ़ती फिर से हाईकोर्ट व कुछ कृषि विभाग एसीएस की शरण में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2023 मे एसीएस पर जाने वाले आढ़तियों ने राहत न मिलती देख, धान के सीजन को देखते हुए एसीएस पर होते हुए हाईकोर्ट की शरण में गए। जहां से सभी आढ़तियों को सीजन को देखते हुये जब तक मामला चलता है, तब तक राहत दी और कमेटी को लाइसेंस रिन्यू करने के आदेश दिए। धान का सीजन जाने के बाद सात दिसंबर के अपने फैसले में कोर्ट ने एसीएस वाले सभी आढ़तियों की अपील खारिज करते हुए उनको एसीएस के पास भेज दिया।


जनवरी 2024 में एसीएस द्वारा इनको सीए के पास आढ़तियों की समस्या का समाधान करने लिए भेज दिया।

लगभग 40 आढ़ती अभी भी हाईकोर्ट की शरण में है और उनको कोर्ट से 21 मई 2024 की तारीख मिली हुई है और जब तक कोर्ट में केस चल रहा है, तब तक इनको राहत जारी रहेगी, बाकी के लगभग 100 से अधिक आढ़ती जो सीए के पास है, अब सीए द्वारा कमेटी में 13 मार्च 2024 को पत्र क्रमांक नंबर एमइ-ए-4/2024/16473 के माध्यम से मार्केट कमेटी सचिव को 31 दिसंबर 2024 तब प्रोविजनल लाइसेंस रिन्यू करने के आदेश दिए है। जिससे आढ़तियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed