{"_id":"61e86779dbd3dc3ca626da5f","slug":"broken-record-149-new-corona-infected-were-found-on-wednesday-kaithal-news-knl965389111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रिकॉर्ड बुधवार को कोरोना के 149 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रिकॉर्ड बुधवार को कोरोना के 149 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
Broken record: 149 new corona infected were found on Wednesday
- फोटो : Kaithal
कैथल। जिले के केस कम नहीं हो रहे हैं। हर रोज 100 से पार नए संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को 149 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 756 हो गई है। जबकि बुधवार को 18 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना को कम करने के बाद स्वास्थ्य विभाग का पूरा जोर टीकाकरण पर है। बुधवार को 6197 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 709 को होम आइसोलेशन में, 17 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 5 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 16 मरीजों का, सिग्नस अस्पताल में 3, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 5 मरीजों का इलाज चल रहा है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 12 हजार 248 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 142 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है। संक्रमण दर 3.18 प्रतिशत है तथा मृत्य दर 2.85 प्रतिशत है।
होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 10427 व्यक्तियों में से 9718 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 6197 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। डीसी ने कहा कि सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिले में अब तक 14 लाख 95 हजार 857 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 70 हजार 644 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 22 हजार 938 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 2275 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।