फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bring the sacrifice and valor of the martyrs to the people: Dhankhar

शहीदों का बलिदान और शौर्य जन-जन तक पहुंचाएं : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bring the sacrifice and valor of the martyrs to the people: Dhankhar
Bring the sacrifice and valor of the martyrs to the people: Dhankhar - फोटो : Kaithal
कोरोना काल में लंबे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से कलायत हल्का में आयोजित बड़े कार्यक्रम के तहत अनाज मंडी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहीदों का बलिदान और शौर्य जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के संयोजन में आयोजित इस रैली में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस ने सदैव शहीदों, सपूतों और देश पर बलिदान होने वाले वीरों का इतिहास से देशवासियों को दूर करने का प्रयास किया। जबकि स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वतन पर मिटने वालों के साथ-साथ इनके आश्रितों को सम्मान देते आए हैं। गांव-गांव वीरों की शौर्य गाथा पहुंचाने के लिए सरकार ने शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की पहल हरियाणा में की है। तिरंगा यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर नेशनल हाईवे स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र परिसर में संपन्न हुई। करीब तीन किलोमीटर की इस परिधि में रेलवे रोड और नेशनल हाईवे देश की आन-बान व शान के प्रतीक तिरंगे के रंग में रंगा था। ओपी धनखड़ ने कहा कि भारतीय सेना में हरियाणा से सैनिक निरंतर जांबाज बनकर दुश्मनों से लड़ते आए हैं। भले ही सेना में हरियाणवी युवाओं की संख्या 10 प्रतिशत है। लेकिन सुरक्षा के लिए देश के प्रति शहादत देने में इनकी सहभागिता 25 प्रतिशत है। देश प्रेम के इस जोश और जज्बे की गाथा हमेशा कण-कण में गूंजती रहेगी। इसे जन-जन तक पहुंचाएं। इस दिशा में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा वर्तमान भाजपा सरकार की बड़ी पहल है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी को शहीदों का शौर्य और उनकी सोच युवाओं के अंदर ले जाने की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने यात्रा में शामिल नागरिकों के जोश और उत्साह को सराहना करते हुए कहा कि यह कलायत विधानसभा के लोगों की ताकत है जो शहीदों के सम्मान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें वीरों के प्रति सम्मान की परंपरा निभाने का फर्ज अदा करना है। भाजपा महज एक राजनीतिक संगठन नहीं है यह एक विचारधारा है। देश के विकास, यहां रहने वाले लोगों के उत्थान, यहां की सामाजिक, परंपराओं को सहेजने में विश्वास रखने वाला परिवार है। उन्होंने कलायत पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed