फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bright sunshine and cold winds at night... problems are occurring

Kaithal News: चटक धूप और रात में सर्द हवाएं... हो रहीं दिक्कतें

Sat, 21 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine and cold winds at night... problems are occurring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले कुछ दिनों से मौसम के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय जहां हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है, वहीं दोपहर में चटक धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस अंतर के कारण लोग दोहरे मौसम की स्थिति का सामना कर रहे हैं। इसका असर न केवल दैनिक जीवन पर पड़ रहा है, बल्कि मौसमी बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रकार दिन और रात के तापमान में करीब 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। यही वजह है कि दोपहर में स्वेटर
विज्ञापन


और जैकेट भारी लगने लगते हैं, जबकि सूर्यास्त के बाद सर्द हवाएं फिर

से असर दिखाने लगती हैं। हवा की गति लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। हालांकि यह रफ्तार अधिक नहीं है, लेकिन शाम के समय वातावरण में

ठंडक बढ़ाने के लिए पर्याप्त साबित हो रही है।

दोपहर तक हाथों में नजर आ रहे गर्म कपड़े ः सड़कों और बाजारों में लोग असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। सुबह घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनना आवश्यक हो जाता है, लेकिन दोपहर होते-होते उन्हें उतारकर हाथों में लेकर चलना पड़ रहा है। दफ्तरों और दुकानों में पंखे चलने लगे हैं, जबकि रात के समय अब भी कंबलों की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यह मौसम सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार यह संक्रमण और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के लिए संवेदनशील समय होता है। अचानक गर्मी और फिर ठंड

महसूस करने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में बुखार आने की आशंका बढ़ जाती है।


आगामी एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रहने की संभावना है। उत्तर भारत से आने वाली मंद हवाओं के कारण सुबह की ठंड कायम रहेगी, जबकि फरवरी के अंत तक दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed