फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ?Boxer Manoj win his first match

ग्लासगो - बॉक्सर मनोज ने पहला मुकाबला जीता

Sun, 27 Jul 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 27 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
?Boxer Manoj win his first match
कैथल। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सर मनोज में देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन


शनिवार शाम भारतीय समय अनुसार छह बजकर बीस मिनट पर खेले गए मुकाबले में मनोज ने लीसोथो के मोखाचेन मोशोहोए को पराजित किया और अपने वर्ग में अंतिम सोलह में जगह बनाई। मनोज का अगला मुकाबला रविवार को कनाडा के बॉक्सर के साथ होगा। राजौंद का रहने वाला मनोज दूसरी बार कॉमनवेल्थ खेलों में भाग ले रहा है। इससे पूर्व मनोज ने वर्ष 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ खलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

 इसके बाद मनोज ने ओलंपिक में भी भाग लिया था। मनोज की जीत पर पूरे परिवार में जशभन का माहौल है। मनोज के भाई एवं कोच राजेश ने बताया कि मनोज ने अपना पहला मुकाबला शानदार तरीके से जीता। उसने अपने विरोधी खिलाड़ी को 3-0 से पराजित किया। उसका मुकाबला रविवार शाम को कनाडा के बॉक्सर से होगा। 64 किलो भार वर्ग में खेल रहे मनोज से पूरी उम्मीदें हैं कि इस बार भी वह स्वर्ण पदक लेकर ही लौटेगा।
विज्ञापन


राजेश ने कहा कि उसकी जीत से पूरा परिवार ही नहीं, सभी लोग खुश हैं। वे मनोज के गोल्ड मेडल जीतने की दुआएं कर रहे हैं। मनोज ने स्कॉटलैंड रवाना होने से पहले कहा था कि विश्वास रखना, मैं इस बार भी गोल्ड मेडल लेकर ही आऊंगा। राजेश ने बताया कि अभी मनोज का मुकाबला खत्म हुआ है, जिस कारण अभी उससे बात नहीं हो पाई है। पूरा परिवार मनोज को जीत की बधाई देने के लिए उत्सुक है। मनोज की जीत पर खूब जशभन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed