फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boxer Manoj kept alive hopes of a medal

बॉक्सर मनोज ने पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा

Sun, 27 Jul 2014 11:06 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल
ब्ूयरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल Updated Sun, 27 Jul 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
Boxer Manoj kept alive hopes of a medal
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कैथल के बॉक्सर मनोज कुमार ने पदक की उम्मीदों को जीवित रखते हुए अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। रविवार शाम कनाडा के बॉक्सर के साथ मनोज का मुकाबला था, जिसमें उसने 2-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मनोज अब पदक से केवल एक कदम दूर है। मनोज का अगला मुकाबला 29 जुलाई को इंग्लैंड के समवैल मार्केसवेल से होगा। मनोज की जीत से कैथल व राजौंद कस्बा में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


मनोज के कोच राजेश कुमार ने बताया कि पहला मुकाबला जीतने के बाद मनोज को अपनी जीत का पूरा विश्वास था। रविवार शाम उसका मुकाबला कनाडा के बॉक्सर के साथ हुआ। जिसमें वह वह एक अंक से पहले राउंड में पिछड़ गया। इसके बाद दूसरे व तीसरे राउंड में उसने वापसी करते हुए जीत हासिल की। पहले राउंड में मनोज का स्कोर 28 था, जबकि प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर का 29।
विज्ञापन


लेकिन दूसरे राउंड में मनोज ने 29-28 व तीसरे राउंड में 29-28 के स्कोर के साथ मुकाबले में जीत दर्ज की। मनोज के पिता शेर सिंह, मां कमला देवी ने मनोज की जीत पर खुशी जाहिर की। राजेश ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मनोज गोल्ड लेकर ही लौटेगा। अब उसका मुकाबला 29 जुलाई को इंग्लैंड के बॉक्सर से होगा। सभी खेल प्रेमियों में मनोज की जीत को लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed