फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Booking of trains to Ayodhya starts in Kaithal; Direct train will run from Ambala and Delhi

Kaithal: अयोध्या के लिए ट्रेनों की बुकिंग शुरू; अंबाला और दिल्ली से जाएगी सीधी रेल, श्रद्धालुओं में उत्साह

Sat, 06 Jan 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jan 2024 03:22 PM IST
सार

अयोध्या में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस माहौल के बीच ही एक तरफ जहां अयोध्या में कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर अक्षत रूपी चावल दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Booking of trains to Ayodhya starts in Kaithal; Direct train will run from Ambala and Delhi
कैथल रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इसके तहत अब रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन की टिकट बुक करने का कार्य शुरू हो चुका है। अयोध्या के लिए ट्रेन कुरुक्षेत्र से तो नहीं जा रही, लेकिन अंबाला और दिल्ली से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन जा रही हैं। इसी कड़ी में कैथल रेलवे स्टेशन स्थित टिकट घर के रिजर्वेशन काउंटर से अभी तक 20 टिकटें अयोध्या के लिए बुक हो चुकी हैं। बता दें कि रेलवे की तरफ से समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कैथल रेलवे स्टेशन पर भी टिकटों के बुक करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


लोगों में है उत्साह का माहौल
अयोध्या में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस माहौल के बीच ही एक तरफ जहां अयोध्या में कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर अक्षत रूपी चावल दिए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय मंदिरों में ही 22 जनवरी को पूजा-अर्चना करने का विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
कुरुक्षेत्र-नरवाना सेक्शन के रेलवे टिकट बुकिंग प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी स्टेशनों पर अयोध्या जाने वाली ट्रेनों की बुकिंग के लिए व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत अयोध्या जाने वाले लोग भी टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं। कैथल से अभी तक करीब 20 टिकटें बुक की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed