फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Book tickets through Rail One app, get discounts

Kaithal News: रेल वन एप से करें टिकट बुकिंग, मिलेगी छूट

Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Book tickets through Rail One app, get discounts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेल यात्रियों के लिए एक नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत की गई है। अब ट्रेन टिकट की बुकिंग ‘रेल वन’ एप्लिकेशन के माध्यम से की जा सकेगी। खास बात यह है कि इस एप के जरिए टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की विशेष छूट भी मिलेगी। यह ऑफर 14 जुलाई तक मान्य रहेगा।

रेलवे का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, तेज और किफायती सेवा उपलब्ध कराना है। यह नया एप रेल यात्रियों को एकीकृत डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा।
विज्ञापन


रेल वन एप्लिकेशन में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) की सेवाओं को एक प्लेटफार्म पर जोड़ा गया है। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन की लाइव स्थिति, समय-सारणी, प्लेटफार्म नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भी एक ही स्थान पर मिलेगी। अब तक यात्रियों को टिकट बुक करने और ट्रेन की स्थिति जानने के लिए अलग-अलग एप्लिकेशन का उपयोग करना पड़ता था, लेकिन ‘रेल वन’ एप के माध्यम से यह सभी सुविधाएं एकीकृत रूप में मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीएस एप एक मार्च से होगा बंद

वर्तमान में उपयोग किया जा रहा यूटीएस एप्लिकेशन एक मार्च से बंद कर दिया जाएगा। पहले अनारक्षित टिकटों की बुकिंग इसी एप के माध्यम से होती थी, लेकिन अब यह सुविधा ‘रेल वन’ एप पर स्थानांतरित कर दी जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते नया एप्लिकेशन डाउनलोड कर लें, ताकि असुविधा का सामना न करना पड़े। रेल वन एप से अधिक से अधिक यात्री डिजिटल प्रणाली अपनाएंगे और टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुविधा और समय की बचत का लाभ उठा सकेंगे। इसे भारतीय रेल की डिजिटल सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नया एप तैयार किया गया है। इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और सुरक्षित होगी। साथ ही ऑनलाइन भुगतान के विभिन्न विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे यात्री आसानी से भुगतान कर सकेंगे। -नरेंद्र शर्मा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed