{"_id":"6629aedcdda9ddabf305eb77","slug":"board-team-arrived-for-investigation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-375500-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जांच के लिए पहुंची बोर्ड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जांच के लिए पहुंची बोर्ड की टीम
Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मार्केटिंग बोर्ड की बिना अनुमति के आढ़तियों की आरे से राइस मिल सहित अन्य प्राइवेट जगहों पर डाली गई गेहूं की फसल से संबंधित मामले की जांच के लिए मार्केटिंग बोर्ड हिसार से क्षेत्रीय प्रशासक राहुल मित्तल ने अपनी टीम के साथ अनाज मंडी कैथल में पहुंचे। क्षेत्रीय प्रशासक ने निरीक्षण
के दौरान मार्केट कमेटी कैथल के सचिव बसाऊ राम इस मामले बारे पर विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद शहर की तीनों अनाज मंडियों के प्रधान व आढ़तियों से भी मुलाकात की।
आढ़तियों ने शिकायत करते हुए बताया कि नई अनाज मंडी में जगह कम है और आवक सीजन में ज्यादा आती है। एक साथ आवक होने के कारण मंडी भर जाती है, उस हिसाब से उठान नहीं हो पाता। इस कारण गेहूं डालने के लिए जगह कम रहती है। आढ़तियों को मजबूरी में प्राइवेट जगहों पर गेहूं डलवाना पड़ता है, ताकि मंडी में जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि मार्केटिंग बार्ड के क्षेत्रीय प्रशासक ने मंडी का दौरा किया था। प्राइवेट जगहों पर गेहूं डालने बारे जानकारी ली है। विभाग की तरफ से आठ राइस मिलों में गेहूं डालने बारे अनुमति देने की सूची भेजी थी। इसमें से अभी तक चार की मिल गई है। इस बार अनुमति मिलने में कुछ देरी हुई है। मंडी में आवक तेज होने के कारण आढ़तियों ने गेहूं राइस मिलों में डलवा लिया था, लेकिन मामला सामने आने के बाद आढ़तियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में खुले में गेहूं डाला गया है। यहां सुविधाओं की कमी के चलते मजदूर परेशान है। मजदूरों का कहना है कि यहां न तो पानी का पानी है और नही शौचालय की सुविधा है। रात के समय अंधेरा छाया रहता है। मच्छरों की भरमार
होने के कारण बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। यहां पर आढ़तियों ने सुविधाएं देने की मांग की है।