फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   board exam, student blame, center supritendent, complain cm window, kaithal

नकल रुकवाने के लिए बोला तो सुपरिटेंडेंट ने दी धमकी

Tue, 21 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 21 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
board exam, student blame, center supritendent, complain cm window, kaithal
विद्यार्थी ने दी सीएम विंडो में शिकायत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकल को रोकने की शिकायत देने पर एक बच्चे ने परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। विद्यार्थी ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई है। विद्यार्थी ने परीक्षा में ड्यूटी दे रहे अध्यापक पर उसे धमकी देने व उसे लात से मारने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रेलवे गेट निवासी पवन सिंगला ने बताया कि उसका बेटा पुलकीत चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसने बताया कि उसका बेटा सात मार्च को जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में पेपर देने के लिए पहुंचा तो अध्यापक पेपर में सारेआम नकल करवा रहे थे। वह नकल की शिकायत देने के लिए सुपरिटेंडेंट के पास गया तो वह उसे मुंह बंद रखने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


बाद में उसने सुपरिटेंडेंट के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई। विद्यार्थी पुलकीत ने बताया कि इसके बाद जब वह अगली परीक्षा देने के लिए पहुंचा तो कमरे में तैनात महिला अध्यापक ने वाशरूम जाने का बहाना बनाकर दूसरे अध्यापक को ड्यूटी देने के लिए कहकर चली गई। कुछ ही देर बाद वह पेपर में आए प्रश्नों के उत्तर हाथ पर लिखकर लाई और फिर से नकल करवाने लगी। वहां पर तैनात ड्यूटी इंचार्ज से जब दोबारा शिकायत की तो उन्होंने धमकी दी कि आपके अभिभावकों ने उनके खिलाफ शिकायत दी है। इसलिए वे उसे पेपर नहीं देने देंगे। बाद में एक अन्य अध्यापक ने उसे पेपर में बैठाया, जिसके बाद उसने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी ने अगले पेपर को लेकर सुरक्षा देने व सुपरिटेंडेंट और अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के लिए सीएम विंडो में शिकायत दी है।

वहीं इस संबंध में सेंटर सुपरिटेंडेंट का कहना है कि सारे आरोप गलत हैं। दरअसल किसी को भी परीक्षा में नकल नहीं करने दिया जा रहा है। इसलिए यह दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed