फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Blood donation camp organized at Government ITI; 48 units of blood collected.

Kaithal News: राजकीय आईटीआई में रक्तदान शिविर लगाया, 48 यूनिट रक्त एकत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized at Government ITI; 48 units of blood collected.
​शिविर में रक्तदान करते युवा व बैज लगाते संस्थान के प्रधानाचार्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कैथल और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 250 छात्र-छात्राओं की जांच की गई जबकि करीब 60 विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया। इनमें से 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी सतीश मच्छाल ने की। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है और जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। शिविर में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य पंकज नफरिया, प्रमोद कुमार सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed