फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BKU farmers put under house arrest in Punjab

Kaithal News: भाकियू के किसानों को पंजाब में किया नजरबंद

Sun, 04 Feb 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
BKU farmers put under house arrest in Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पंजाब के समाजसेवी व किसान नेता के आह्वान पर संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने के लिए चीका से किसान नेता भगवान सिंह उर्फ भाना सिद्धू के साथियों को नजर बंद किया। ये नेता शनिवार सुबह भाना सिद्धू के पक्ष में संगरूर जा रहे थे। इसमें भाकियू चढूनी के जिला प्रभारी लखविंद्र सिंह उर्फ किंद्र ठेकेदार को गुरजंट टटियाना, संदीप संधू पीडल, सुखजिंद्र संदरहेडी, बलवंत टटियाना, रिंपी गिल समेत पंजाब पुलिस ने पंजाब के शहर समाना थाने में नजरबंद कर दिया।

लखविंद्र सिंह ने कहा कि जो हक और सच की लड़ाई लड़ता है, सरकार उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी तो हम उसके हक में जरूर उतर कर आएंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ भाना सिद्धू ने आवाज उठाई, लेकिन पंजाब सरकार ने ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई करने की बजाय भाना सिद्धू के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाना सिद्धू एक समाजसेवी है, सिद्धू किसानों के हक की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह भाना सिद्धू की मदद करे, न कि उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करे। किसानों ने मांग की है कि भाना सिद्धू के खिलाफ दर्ज केस को वापस ले अन्यथा पंजाब भर के पूरे किसान भाना सिद्धू के हक में खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed