फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP workers celebrated when Saini became CM

Kaithal News: सैनी के सीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Wed, 13 Mar 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated when Saini became CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन/पूंडरी/गुहला-चीका। प्रदेश में भाजपा व जजपा का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार को सांसद नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान जिले में कैथल, पूंडरी, सीवन और चीका में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

कैथल शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग भी मौजूद थी। इस मौके पर अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि नायब सैनी एक साफ छवि वाले नेता है। अब प्रदेश और अधिक तरक्की कर पाएगा।
विज्ञापन


सीवन में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, बलविंद्र जांगड़ा, सतीश मुंजाल, शैली मुंजाल ने कहा कि सांसद नायब सिंह सैनी को कुछ दिन पहले ही संगठन में पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। अब प्रदेश की ही जिम्मेदारी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूंडरी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैनी बिरादरी के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। नगरपालिका पूंडरी के पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

नपा पूंडरी अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन सैनी ने कहा कि नायब सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा पार्टी ने ये बता दिया कि इस पार्टी में परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को आगे आने का अवसर दिया जाता है।

इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र राणा, सरदार कुलविंद्र चटठा, बलबीर सैनी, बाली सैनी, काका, गुलाब सिंह, प्रकाश, सुनील, सुरजीत, नरेश व मनोज सहित कई युवा मौजूद थे। उधर, भाजपा के पूंडरी स्थित कार्यालय में भाजपाइयों ने एकत्रित होकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर लडडू बांटे। दादा खेड़े पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन कर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर कृष्ण फौजी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


गुहला-चीका में सैनी समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह चौक चीका पर मिठाई बांटी। सैनी सभा चीका के प्रधान पाला राम सैनी ने कहा कि क्षेत्र का विकास कार्य तेज गति से होगा। लोकसभा चुनावों में 10 सीटों पर कमल खिलेगा। सैनी ने समाज की ओर से नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया। उन्हें उम्मीद है नायब सिंह सैनी हरियाणा की जनता नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान की उम्मीदों पर पूरा खरा उतरेंगे।

इस मौके पर गुरुदेव सैनी, बलकार सैनी, जीत सैनी, ओम प्रकाश सैनी, धर्मपाल सैनी, हाकम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed