फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP workers celebrated CM's birthday by cutting cake

Kaithal News: केक काटकर भाजपाइयों ने मनाया सीएम का जन्मदिन

Sun, 26 Jan 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated CM's birthday by cutting cake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 54वां जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया। भाजपा नेता अशोक सैनी एडवोकेट ने अंबाला रोड पर स्थित स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने शिरकत की। भाजपा नेता अशोक सैनी कठवाड़ आदि के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं और बच्चों के साथ मुख्यमंत्री की लंबी आयु और कुशल स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए हवन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम का विशेष केक काटा।
विज्ञापन


उपस्थित लोगों और बच्चों ने तालियों की गूंज के साथ हैप्पी बर्थडे टू सीएम कहकर मुख्यमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। भाजपा नेता अशोक सैनी और जिला भाजपा अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया और उपस्थित लोगों में लड्डू बांटे। कार्यक्रम की समाप्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे भंडारे का आयोजन कर लोगों को लड्डू, केले और हलवा बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अशोक सैनी और मुनीष कठवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के 54वें जन्मदिन पर पूरे हरियाणा में खुशी और उत्साह का माहौल है। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के नए आयाम छुए हैं। भगवान से सीएम को प्रदेश की सेवा के लिए अधिक शक्ति और दृढ़ता प्रदान करने की कामना की गई ताकि वे सर्वांगीण विकास करते हुए लाभकारी योजनाएं लागू कर सकें।


झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को बांटे लड्डू

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन समाजसेवी पालाराम सैनी ने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया। सुबह पालाराम सैनी टीम के साथ आरकेएम फार्म के पीछे बनी झुग्गियों में पहुंचे। वहां पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन मनाया। सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पायदान तक लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचे। नायब सरकार बिना भेदभाव के विकास कर रही है। यही कारण है कि विरोधी दलों के विधायक और नेता खुले मंच से नायब सिंह सैनी की तारीफ करने में गुरेज नहीं कर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed