फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP will win in civic elections: Panwar

निकाय चुनावों में भाजपा की होगी जीत : पंवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP will win in civic elections: Panwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भाजपा सरकार में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कलायत में नपा अध्यक्ष व पार्टी समर्थित पार्षदों के लिए वोट मांगे। वार्ड नंबर एक की रविदास चौपाल में लोगों से रूबरू होते हुए पंवार ने कहा कि प्रदेश में जहां भी निकाय चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा की एक तरफा जीत हो रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं। अब छोटी सरकार भी भाजपा की बनने से तीन इंजन की सरकार बनेगी जो प्रदेश के विकास को नए आयाम देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही आरक्षित जातियों का नुकसान किया है। बाबा भीम राव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के आधार पर ही देश चल रहा है। पर कांग्र्रेस ने कभी भी उनका सम्मान नहीं किया। जब बाबा भीमराव अंबेदकर ने एससी, बीसी वर्ग के लिए आरक्षण के लिए बोलना शुरू किया तो कांग्रेस ने विरोध किया। बाबा साहिब ने अपने मंत्रीपद से तुरंत त्याग पत्र दे दिया। बाबा साहिब को सम्मान भाजपा ने दिया और अटल सरकार ने उनको 1990 में भारत रत्न सम्मान दिया और जयंती को मनाना शुरू किया।
विज्ञापन


पंवार ने कहा कि उनके विभाग ने एक हजार गांवों में लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया है। एक हजार गांवों की फिरनी पक्की व लाइटें, एक हजार गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र, 6 हजार तालाबों के सुंदरीकरण और 250 गांवों में जिम खोलने की योजना बना ली है जिसे हाल ही में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed