फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP supported Balvindra becomes chairman of Sivan Packs

Kaithal News: भाजपा समर्थित बलविंद्र बने सीवन पैक्स के चेयरमैन

Tue, 15 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
BJP supported Balvindra becomes chairman of Sivan Packs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। द सीवन पैक्स सीवन के चेयरमैन पद का चुनाव सोमवार को पैक्स कार्यालय में संपन्न हुआ। इस चुनाव में बलविंद्र सिंह भिंडर को पैक्स सीवन को चेयरमैन चुना गया। पीठासीन अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि समिति के निदेशक नवीन कुमार ने बलविंद्र सिंह के नाम चेयरमैन पद के लिए रखा और लाल सिंह ने उनके नाम का अनुमोदन किया। इस पर सभी ने सहमति जताई।

चुनाव प्रक्रिया में 10 सदस्यों ने शामिल होना था, लेकिन दो के गैर हाजिर होने के चलते आठ सदस्य शामिल हुए। इसके अतिरिक्त कमल सैनी को भी वाइस चेयरमैन चुना गया। इस अवसर पर अमरजीत मदान, ओमी देवी फिरोजपुर, राज बाला सौथा, बलजीत, सोनू सरपंच खानपुर, बाल कृष्ण मोरे, प्रवीन रसूलपुर, रवि सैनी, राजेश आर्य, निर्भय औलख, मंगत संधु, सुभाष भगत, पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह, मनदीप सिंह हरनौला, बिल्लू झब्बर, अंग्रेज सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, बसीं लाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलवंत बाजीगर की अहम भूमिका ः बलविंद्र सिंह भाजपा नेता हैं और उन्हें चेयरमैन बनाए जाने में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने अहम भूमिका निभाई है। भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने पैक्स के सभी निदेशकों के साथ बैठक की और बलविंद्र सिंह को चेयरमैन बनाने की वकालत की। इस पर मौजूद सभी आठ सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।पूर्व विधायक ने पैक्स में पहुंच कर नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed