फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP MP expressed gratitude to the people of Pundri

Kaithal News: भाजपा सांसद ने जताया पूंडरी के लोगों का आभार

Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
BJP MP expressed gratitude to the people of Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। रविवार को कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल पूंडरी पहुंचे और विजयी होने पर लोगों का आभार जताया। रविवार को पूंडरी में जिंदल ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, सुभाष हजवाना सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जिंदल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने अपना काम कर दिया। अब उनकी बारी है और वे क्षेत्र के विकास के लिए वो सब करेंगे, जो उन्होंने वादा किया है। वे भाजपा के संकल्प-पत्र के अनुसार काम शुरू करेंगे। पूंडरी विधानसभा से उन्होंने दोनों पूर्व विधायकों तेजवीर सिंह और दिनेश कौशिक की ड्यूटी लगाई कि यहां के लोगों को कोई भी समस्या हो उसे उनके पास पहुंचाएं। समाधान करवाया जाएगा। सांसद ने घोषणा की कि अगले महीने से मेडिकल कैंप और आंखों के ऑपरेशन के कैंप लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सुरेश संधु, शमशेर सिंह बग्गा, देवेंद्र पांचाल, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना, राजेंद्र शर्मा, पवन सैनी, रोशन लाल सैनी, परवीन मित्तल, तरुण सिंगला, अमित टाया, जितेंद्र राणा, गौरव वालिया, सत्यवान ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed