फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP MLA Jambha is again in the midst of controversy

Kaithal News: भाजपा विधायक जांबा फिर विवादों के घेरे में

Fri, 13 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Jambha is again in the midst of controversy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतपाल जांबा फिर अपनी बयानबाजी के चलते विवादों से घिर गए हैं। अबकी फरल गांव के संत कबीर मंदिर में उनकी ब्राह्मण समाज के खिलाफ दी गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह ब्राह्मणों को पाखंडी बताते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे न केवल पूंडरी हलके में बल्कि पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया।

हालांकि बाद में ब्राह्मण समाज के विरोध को देखते हुए विधायक सतपाल जांबा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और विवादित बयान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की।कहा- मैंने कहा था कि कबीर पाखंड के खिलाफ थे, और जो उस समय पाखंडी ब्राह्मण हुआ करते थे, वे कबीरदास के विरोधी थे। मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है। मैं ब्राह्मण समाज का पूर्ण सम्मान करता हूं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सतपाल जांबा पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। उनके ज्यादातर विवादित बयान फरल गांव में ही दिए गए हैं। इससे पहले महिला सरपंच और राजपूत समाज पर उनके विवादित बयान सामने आए थे। अब ब्राह्मण समाज के खिलाफ उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो ःफरल गांव में संत कबीरदास जयंती समारोह में विधायक जांबा का दिया बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों को पाखंडी कहा था। उन्होंने बताया कि उनका यह बयान संत कबीरदास की विचारधारा के विपरीत चलने वालों के लिए था। उन्होंने कहा कि उस समय कुछ पाखंडी ब्राह्मण कबीरदास के खिलाफ साजिश रचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed