फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP leads in Kaithal

सुरजेवाला के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी

Fri, 16 May 2014 11:38 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 16 May 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP leads in Kaithal
 कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी की लहर का जादू देखने को मिला। यहां पर दो बार सांसद रहे कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल को हार का सामना करना पड़ा। '
विज्ञापन


इस संसदीय सीट के अंतर्गत पड़ने वाले जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर भाजपा के विजयी प्रत्याशी राज कुमार सैनी सभी से आगे रहे। इन नतीजों से कम से कम यह तो कहा जा सकता है कि शहर से गांव तक लोगों ने भाजपा को दिल खोलकर समर्थन दिया।
विज्ञापन


कैथल में कांग्रेस के दिग्गज नेता और स्थानीय विधायक सुरजेवाला के गढ़ में भी भाजपा ने सेंधमारी करते हुए यहां से भारी लीड हासिल की। चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के सैनी को 30 हजार 366 वोटों की बढ़त मिली। गौरतलब है कि इन चारों हलकों से राजकुमार सैनी को जहां एक लाख 73 हजार 176 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर इनेलो प्रत्याशी बलबीर सैनी रहे। उन्होंने एक लाख 42 हजार 10 वोट तो कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद नवीन जिंदल ने एक लाख 18 हजार 501 वोट यहां से हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारों हलकों का हाल

कैथल हल्का से भाजपा प्रत्याशी को 49 हजार 190, कांग्रेस प्रत्याशी को 35 हजार 959 तो इनेलो प्रत्याशी को 30 हजार 952 वोट मिले। इसी प्रकार से गुहला से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन जिंदल को 37 हजार 775, इनेलो के उम्मीदवार बलबीर सिंह सैनी को 29 हजार 902, भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी को 34 हजार 428 लोगों ने समर्थन दिया। उधर, कलायत में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन जिंदल को 23 हजार 730 मत, इनेलो उम्मीदवार बलबीर सिंह सैनी को 52 हजार 911 मत, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार सैनी को 35 हजार 930 मत और  कैथल में कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन जिंदल को 35 हजार 859 मत, इनेलो के बलबीर सिंह सैनी को 30 हजार 952 मत, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार सैनी को 49 हजार 190 वोट मिले। पूंडरी में कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन जिंदल को 21 हजार 37 मत, इनेलो उम्मीदवार बलबीर सिंह सैनी को 29 हजार 45 मत, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार सैनी को 53 हजार 628 मत मिले। गौरतलब है कि गुहला और कलायत विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य 13-13 राउंड और कैथल एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 12-12 राउंडों में हुई।

बसपा और आप का हाल

गुहला हलके में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार छत्तर सिंह को छह हजार 772, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलविंद्र कौर चढ़ूनी को पांच हजार 724 मत प्राप्त हुए।

 कलायत विधानसभा क्षेत्र में बसपा उम्मीदवार छत्तर सिंह को 13 हजार 235  मत तथा आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलविंद्र कौर को दो हजार 719 मत,  कैथल से बहुजन समाज पार्टी के छत्तर सिंह को नौ हजार 562 तथा आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलविंद्र कौर को दो हजार 627 मत मिले। वहीं पूंडरी में छत्तर सिंह को 10 हजार चार मत तथा आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलविंद्र कौर ने एक हजार 985 मत प्राप्त किए।


डीसी ने जताया कर्मचारियों का आभार
डीसी एन के सोलंकी ने मतगणना ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी लगभन एवं निष्ठा से कार्य किया। मतगणना से पूर्व डी-सीलिंग के समय पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अरविंद मल्हान, कैथल विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी नर हरि सिंह बांगड़, गुहला विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अशोक बसंल, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तौमर, आशीष चौधरी, गुरमेल सिंह एवं सुरेंद्र भौरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत कौर, कलायत विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र कुमार, निर्वाचन नायब तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed