{"_id":"624dff52e47fd4664f60e8df","slug":"bjp-leaders-and-workers-celebrated-foundation-day-kaithal-news-knl1041180172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं व कार्यकताओं ने जिलाभर में मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं व कार्यकताओं ने जिलाभर में मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से बुधवार को सेक्टर 19 में स्थित जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री जेपी दलाल, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड आदि ने प्रतिभाग किया। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम की शुरूआत में पार्टी के बड़े नेता रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर उनका स्मरण किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर दिए गए संबोधन को ऑनलाइन सुना। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और कार्यालय पर नया ध्वज लगाया और मिठाइ बांटी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना देश व देशवासियों की सेवा के लिए पांच निष्ठाओं के आधार पर हुई है। हर कार्यकर्ता को इन निष्ठाओं का स्मरण करना आवश्यक है। राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय एकता को भाजपा मंत्र मानकर चलती है। इसके प्रति कोई समझौता न कभी किया गया है और न ही कभी किया जाएगा। भाजपा का लोकतंत्र पर अटूट विश्वास है। सामाजिक और आर्थिक विषय पर गांधीवादी दृष्टिकोण के साथ भाजपा अपनी सेवाएं देश को दे रही है।
राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि अन्य राजनैतिक पार्टियां केवल सत्ता भोगने के लिए राजनीति करती हैं। भाजपा केवल एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम करती है। इस मौके पर जिला महामंत्री रामपाल राणा, सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, सुरेश गर्ग नौच, देवेंद्र पांचाल, आदित्य भारद्वाज, प्रवीण सरदाना, रवि शर्मा, भीमसेन अग्रवाल, बलविंद्र जांगड़ा, हरीचंद जांगड़ा, सुरेंद्र बिट्टू व बंसी लाल आदि मौजूद रहे। इधर जिले के सभी 12 मंडलों में भाजपा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।