{"_id":"67f2d7eacfd92ca0550230f2","slug":"bjp-has-created-an-important-place-in-politics-jyoti-saini-kaithal-news-c-18-1-knl1004-618684-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजनीति में भाजपा ने बनाया महत्वपूर्ण स्थान ः ज्योति सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजनीति में भाजपा ने बनाया महत्वपूर्ण स्थान ः ज्योति सैनी
Mon, 07 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने भाजपा कार्यालय कपिल कमल में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा फहरा कर पार्टी स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा की ओर से छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सेवा कार्य, जनसंपर्क अभियान और विचार गोष्ठियां शामिल होंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस छह अप्रैल 1980 को हुई थ। पिछले 45 साल में पार्टी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जड़ें 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ओर से स्थापित जनसंघ से जुड़ी हुई हैं। 1977 में आपातकाल के बाद, जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ, लेकिन विचारधारा में मतभेद के कारण 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई और 2019 में इसे दोहराया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर प्रतिबंध, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल हुई।
जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया कि स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान हर कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएगा और विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्वच्छता अभियान, गरीबों की सहायता, रक्तदान शिविर और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे, ताकि नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है। भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया है और समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाई है। डिजिटल युग में पार्टी ने सोशल मीडिया और तकनीकी साधनों का प्रभावी उपयोग किया है, जिससे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
इस मौके पर पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, रवि भूषण गर्ग, हरि चंद जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, आयुष गर्ग, नरेश मित्तल, शक्ति सौदा, कमलजीत कौर, ओम प्रभा, अक्षरा गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।