फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP had promised to double the income of farmers but the cost of farming has doubled: Hooda

भाजपा ने किसानों की आय दोगुना का किया था वादा पर खेती के खर्च की लागत हुई दोगुनी : हुड्डा

Thu, 26 Sep 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
BJP had promised to double the income of farmers but the cost of farming has doubled: Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन, कैथल। सीवन के दशहरा मैदान में बुधवार को कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली आयोजित की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र ने भाजपा को जमकर घेरा। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन वह तो पूरा नहीं हुआ, बल्कि खेती करने की खर्च की लागत दोगुनी हो गई है।

हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवा रोजगार को भटक रहा है। भाजपा ने जो थोड़ी बहुत नौकरियां दी, वह भी कच्ची हैं। भला 12 हजार रुपये में एक घर कैसे चलेगा। भाजपा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि पक्की नौकरी देने की बजाय खुद ही एक निगम बनाकर ठेका ले लिया। यदि किसानों को खुशहाल बना सकती है तो वह कांग्रेस की सरकार है। पिछले 10 साल में से साढ़े नौ साल तक भाजपा-जजपा गठबंधन का शासन रहा। क्या इस शासन में लोगों को खुशहाली मिल पाई। ऐसा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सबसे पहले कांग्रेस के विधायक बना दो, बाकी काम वह कर देंगे। पूर्व सीएम से गुहला से कांग्रेस के प्रत्याशी का साथ देने की अपील लोगों से की। कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें किसानों सहित महिलाओं और युवाओं की सुविधाएं देने पर अधिक जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान केवल घोषणाएं की हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर विनाश किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सात गारंटियां प्रदेश के लोगों को दी हैं। यह तभी संभव है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने, कानून व्यवस्था व खेल और खिलाड़ियों के सम्मान में नंबर एक पर था, लेकिन पिछले 10 साल में प्रदेश बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, खेल और खिलाडिय़ों का अपमान करने में नंबर एक पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed