फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP government fulfilled 46 promises in one year: Jyoti Saini

भाजपा सरकार ने एक साल में पूरे किए 46 वादे : ज्योति सैनी

Sat, 18 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP government fulfilled 46 promises in one year: Jyoti Saini
कैथल में हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के जन विकास समारोह का आयोजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में 46 वादे पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जन विश्वास–जन विकास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 36 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉट के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार पुस्तिका का विमोचन किया गया, जिसमें सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लीला राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का तीसरा कार्यकाल बेहद उपलब्धिपूर्ण रहा है। भाजपा शासन के पिछले 11 वर्ष ‘बेमिसाल’ साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र के 217 में से 46 वादों को सरकार ने मात्र एक वर्ष में पूरा कर दिखाया है, जबकि 158 वादों पर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह एक वर्ष विकास की “तीन गुना गति” का साक्षी रहा है। सरकार ने जिस नॉन-स्टॉप विकास का संकल्प लिया था, उसे साकार करने में कोई कोताही नहीं बरती गई। पूर्व विधायक लीला राम बोले—हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य

पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने अंत्योदय के उत्थान के लिए रिकॉर्डतोड़ कार्य किए हैं। पिछले एक वर्ष में चहुंमुखी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। वहीं प्रदेश के 15 लाख से अधिक अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।


लीला राम ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत सालाना 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। समाधान शिविरों के माध्यम से नगर निकायों में 75 हजार से अधिक शिकायतों का निपटारा हुआ है, जबकि जनसंवाद पोर्टल पर 45 हजार से अधिक मामलों का समाधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed