फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Birth-death certificate portal closed

Kaithal News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का पोर्टल बंद

Wed, 05 Jul 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Birth-death certificate portal closed
कैथल। नगर परिषद भवन में बनी शाखा में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का पोर्टल बंद होने से लोगों को भटकना पड़ रहा है। यह पोर्टल पिछले 20 दिनों से बंद है। इस कारण इस समय कैथल शहर से संबंधित 500 से अधिक प्रमाणपत्र बनने बीच में ही अटके हैं। प्रमाणपत्रों के न बनने के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यही नहीं, इस समस्या से पार्षद भी परेशान हो रहे हैं। लोग उनके समक्ष समस्या लेकर आते हैं, लेकिन पूरा कार्य ऑनलाइन होने के कारण वे उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं कर पा रहे हैं। समाधान के लिए अधिकारी व कर्मचारी भी लोगों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे। नगर परिषद परिसर में पहुंच रहे लोग केवल यहां पर पूछताछ करने के बाद ही वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक, यह पोर्टल पांच जून के बाद से लगातार बंद हैं। हालांकि दोपहर बाद यह शुरू तो हुआ, लेकिन रुक-रुक जारी रहा। लोगों का कहना है कि प्रमाणपत्र न बन पाने से उनके कई काम लटक गए हैं। वह दिनभर परेशान होते हैं पर नतीजा सिफर रहता है। समय की बर्बादी से आर्थिक रूप से भी उनका बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 31 के पार्षद विकास कुमार ने बताया कि पोर्टल बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई है। उनके वार्ड के कई लोगों ने उन्हें यह शिकायत की है। यदि सरकार ने पोर्टल में कुछ अपडेट करनी होती है तो उसके बंद होने को लेकर आमजन को पहले से ही जानकारी देनी चाहिए, ताकि वे अपनी व्यवस्था बना सकें। विकास ने बताया कि उनके वार्ड में कई प्रमाणपत्र अटके हैं, जो पोर्टल बंद होने के कारण पिछले करीब एक माह से नहीं बन रहे हैं।

सिरटा रोड निवासी रोहन ने बताया कि उसने भतीजे का जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए 20 दिन पहले ही आवेदन किया था, लेकिन अभी तक यह नहीं बना। उसे अभी भी इंतजार है। सरकार को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न झेलनी पड़े।

प्रतिदिन बनते हैं 70 से अधिक प्रमाणपत्र

गौरतलब है कि नगर परिषद भवन में बनी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की शाखा में प्रतिदिन 70 से अधिक जन्म व मृत्यु प्रमाण बनते हैं। इसके लिए अटल सेवा केंद्र के माध्यम से इस शाखा में ऑनलाइन आवेदन आते हैं। इसके बाद इसमें आए दस्तावेजों की जांच की जाती है। दस्तावेजों के सही होने के बाद इसे ऑनलाइन माध्यम से प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। इस समय अटल सेवा केंद्र से लोग आवेदन तो कर पा रहे हैं, लेकिन इस शाखा की तरफ से यह बन नहीं पा रहे हैं। इस कारण ही लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने वाले पोर्टल में कुछ तकनीकी खामी थी। इसके साथ ही इसे अपडेट भी किया जा रहा था। मंगलवार दोपहर बाद यह शुरू हो चुका है। अभी करीब 500 आवेदनों के जन्म व मृत्यु प्रमाण बनना बाकी है। इसे जल्द ही बना दिया जाएगा। इसके बाद लोगों की परेशानी कम होगी।

-नरेंद्र, प्रभारी, जन्म-मृत्यु शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed