{"_id":"65bd6641b1d0a61dea0a1224","slug":"bike-rider-injured-after-falling-into-potholes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-318547-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गड्ढों में गिरकर बाइक सवार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गड्ढों में गिरकर बाइक सवार चोटिल
Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मंडवाल गांव में सड़क पर बन रहे पुल के पास एक व्यक्ति गड्ढों में गिरकर चोटिल हो गया। पीडि़त ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव बिलौना जिला करनाल निवासी संदीप ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 31 जनवरी को वह असंध से गांव बिलौना जा रहा था। जब वह मंडवाल में नहर के पास पहुंचा तो नहर के पुल के बीचों-बीच बने गड्ढे में वह मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। वहां गिरते ही उसे चोट लगी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके साथ यह हादसा रोड पर बन रहे पुल के ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ है। जहां पुल बन रहा है वहां गड्ढे को लेकर ठेकेदार ने किसी प्रकार की सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया है। न ही किसी प्रकार का चेतावनी चिह्न बनाया हुआ है। संवाद
जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।