{"_id":"64bad63b355c3a878b038e86","slug":"bike-rider-home-guard-jawan-died-in-accident-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-2167-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे में बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे में बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत
Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल/पूंडरी। कैथल शहर के नजदीक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
फरल गांव निवासी दीप सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसका 27 वर्षीय चचेरा भाई शुभम राणा होमगार्ड की नौकरी करता था। 20 जुलाई को सुबह 7:30 बजे वह नौकरी के लिए अपने घर गांव फरल से अपनी मोटरसाइकिल पर निकला लेकिन कैथल शहर के नजदीक ढांड रोड पर उसका एक्सीडेंट हो गया। सूचना पाकर वे उसे लेकर शहर के अस्पताल पहुंचे, वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आरोप लगाया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मकान बनवाकर बहन की शादी के बाद बसाऊंगा अपना घर
परिजनों ने बताया कि बहन का इकलौता भाई शुभम कहता था पहले मकान बनवाकर बहन की शादी करूंगा। इसके बाद अपना घर बसाऊंगा। दिन में खेत में काम करने के अलावा दूसरे आय के काम करने के बाद रात को वह होमगार्ड की ड्यूटी देता था ताकि उसका मकान बन सके, लेकिन भगवान को शायद कुछ ओर ही मंजूर था। घर वालों ने बताया कि घर की जिम्मेदारियों की वजह से अभी तक उसने शादी नहीं की थी।
सवा साल पहले पिता का उठ चुका साया
शुभम के पिता सुखबीर राणा जो कि ड्राइविंग कर परिवार को गुजर बसर कर रहा था। उन्हें कैंसर हो गया था। शुभम ने अपने पिता के इलाज में कोर्ई कसर नहीं छोड़ी लेकिन उनको बचा नहीं पाया। पिता की मौत केे बाद टूट सा गया था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
नए मकान से ही उठी अर्थी ः जिस मकान को शुभम बड़े अरमान से कड़ी मेहनत के दम पर बनवा रहा था। शुक्रवार को उसी अधूरे मकान से शुभम की अर्र्थी उठी। परिवार के अलावा पूरे गांव वाले फूट-फूट कर रो रहे थे।