फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider dies due to tractor-trolley collision

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 06 Dec 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor-trolley collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मूंदड़ी गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर युवक के घर पर कोहराम मच गया।

गांव निवासी अमन ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसके ताऊ का करीब 34 वर्षीय लडक़ा प्रदीप खेती करता था। चार दिसंबर को वह वह मोटरसाइकिल पर अपने खेत में गया था। जब वह वापस आ रहा था और गांव के नजदीक पहुंचा तो ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप अपनी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया। उसके सिर, मुंह, छाती व अन्य जगहों पर चोटें लगी थी। ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


वे प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed