फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bike rider death in road accident

Kaithal News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
bike rider death in road accident
कैथल। गांव दुसेन के पास एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टयोंठा निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि पांच अगस्त को उसके ताऊ का लड़का रामपाल पूंडरी से टयोंठा जा रहा था। जब वह दुसेन अड्डा के पास से गुजर रहा था तो पीछे से कार चालक ने रामपाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक ने अपना नाम पता खनौरी निवासी बलराज के रूप में बताया। वे रामपाल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां 27 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में चार घायल

कैथल। प्योदा रोड पर कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों वाहनों में सवार चार युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। सभी युवकों की आयु 30 वर्ष से कम बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार गड्ढों में पलट गई और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाइक पर कैलरम निवासी बलबीर व शिमला निवासी सुनील बैठे थे। वहीं बालू निवासी दिलबाग व अनदाणा निवासी अमन कार में थे।

सिविल लाइन थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते की मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed