फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider cheated two elderly people in half an hour

Kaithal News: आधे घंटे में दो बुजुर्गों को बाइक सवार ने ठगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider cheated two elderly people in half an hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में शनिवार को महज आधे घंटे के अंतराल में बाइक सवार युवकों ने ठगी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। पहली घटना में चंदाना गेट और दूसरी नानकपुरी इलाके में हुई।

शहर थाना को दी गई शिकायत में मृत्युंजय मारुति शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह के समय करीब पौने 11 बजे पिता बिहारी लाल शर्मा (80) के पास बाइक पर सवार युवक आया। उसने पिताजी को बातों में उलझा लिया। झांसे में वह फंस गए और उन्होंने घर से 10 हजार रुपये निकालकर उसे दे दिए।
विज्ञापन


बाद में आरोपी युवक बोला कि दादाजी आप मेरी बाइक पर बैठकर साथ चलो मैं आपको खुले रुपये देकर घर छोड़ जाऊंगा। इसके बाद वह तहसील रोड पर राजकीय कन्या स्कूल के पास उन्हें छोड़कर चला गया। बाइक पर बैठाकर ले जाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधा घंटे बाद एक दूसरी घटना शहर के नानकपुरी कॉलोनी में घटित हुई, जिसमें नानकपुरी कॉलोनी निवासी एक अन्य 80 वर्षीय बुजुर्ग से इसी तरह से आरोपी बाइक सवार सोने की अंगूठी और रुपये निकलवा के ले गया। दोनों केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed