फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Big CBC machine is bad, patients upset due to lack of investigation

अस्पताल में खराब पड़ी बड़ी सीबीसी मशीन, कतारों में लगकर इंतजार कर रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Big CBC machine is bad, patients upset due to lack of investigation
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से बड़ी सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। कर्मचारियों को छोटी मशीन के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। कंप्लीट ब्लड सेल काउंट मशीन के नहीं चलने के कारण मरीजों को खून की जांच के लिए कतारों में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीजों की तो घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें अगले दिन अस्पताल में आने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब दो सौ मरीजों के खून के टेस्ट होते हैं। इसके लिए अस्पताल में करीब 16 लाख रुपये की लागत से बड़ी सीबीसी मशीन लगी हुई है। जो पिछले सात दिन से खराब पड़ी है। इस मशीन खराब होने से छोटी मशीन से टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते दोपहर के समय पहुंचने वाले मरीजों को समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इसी के जरिए गर्भवती महिलाओं के भी रक्त की जांच भी की जाती है। मशीन नहीं चलने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल की कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने कहा कि मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाया गया है। बुधवार को मशीन ठीक करवाकर टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे। मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed